फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police disclosed the case

Saharanpur News: सेवादार बहादुर की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police disclosed the case

विज्ञापन
सहारनपुर। बाबा लालदास बाड़ा स्थित बालाजी मंदिर के सेवादार बहादुर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। सेवादार ने पांच दिन पहले अपनी बहन को फोन कर हत्या की आशंका जता दी थी। बहन को बताया था कि मंदिर में रहने वाला राजू उर्फ मणिनाथ उसे कभी भी मार सकता है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार देर रात थाना मंडी क्षेत्र में बाबा लालदास बाड़ा स्थित बालाजी मंदिर में सेवादार बहादुर की हत्या कर दी गई थी। जिस पर धारदार हथियार से वार किया गया था। इस मामले में आरोपी राजू उर्फ मणिनाथ को पकड़ा था, जो सेवादार के साथ रहता था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी राजू ने बताया कि वह मंदिर में चार-पांच महीने पहले आया था। सेवादार बहादुर मंदिर में शराब पीता था और मीट खाता था। उसने कई बार मना किया, लेकिन बहादुर ने उसकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है। आरोपी का बार-बार कहना था कि यह सब बालाजी महाराज ने कराया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त दांव समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed