{"_id":"5f13353d8ebc3e639103fe5c","slug":"police-caught-three-crooks-in-encounter-looted-bike-recovered-saharanpur-news-mrt4918929143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े, लूटी बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े, लूटी बाइक बरामद
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार की शाम में पुलिस ने नागल ताजपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचे एवं चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
नागल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया शुक्रवार की रात में अभिसूचना विंग के प्रभारी अजय कुमार गौड़ ने उन्हें बताया कि खेड़ा मुगल से ताजपुर की ओर तीन युवक बाइक से आ रहे हैं। इनके पास अवैध तमंचे हैं। पुलिस ने ताजपुर रोड पर उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ये तीनों आए तो पीछे बैठे दो युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिए, लेकिन पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई कर तीनों को दबोचा।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रोहित निवासी कोलाहेडी थाना छपार मुजफ्फरनगर, अंकुर निवासी गांव जैनपुर और शिवम निवासी गांव साधारण सिर थाना नागल बताया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पूर्व उक्त मोटरसाइकिल गांव डाकोवाली के निकट से अपने अन्य तीन साथियों के साथ लूटी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल, दो तमंचे, दो कारतूस और चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर जेल भेजा।