{"_id":"6318dfb9bf5f0d16f25b3428","slug":"police-caught-liquor-smuggler-after-encounter-saharanpur-news-mrt6043038120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा शराब तस्कर
विज्ञापन
सहारनपुर, चिलकाना। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पीपली चेक पोस्ट के नजदीक से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर के पास से हरियाणा मार्का शराब, एक स्कॉर्पियो कार तथा एक तमंचा बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मंगलवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की कार हरियाणा की तरफ से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रही है। सूचना मिलते ही एसएसआई रविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घोड़ो पीपली चेक पोस्ट पर पहुंचे। पुलिस ने सामने से आ रही कार को रोकने का इशारा किया, परंतु कार सवार युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गये अक्षय उर्फ मोनू पुत्र सुरेश पाल निवासी टिकोला कला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखंड ने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र में हो रहे चुनाव के लिए इस शराब को लेकर आ रहा था। वह हरियाणा से शराब लाकर ऊंचे दाम पर बेचने का काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब तस्कर के पास से हरियाणा निर्मित 50 पेटी (ढाई हजार पव्वे) शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। एक स्कॉर्पियो कार बिना नंबर, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर तथा एक खोखा 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के बारे में बताया कि यह पहले भी उत्तराखंड से पुलिस मुठभेड़ के दौरान जेल जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।