बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने मोहंड के जंगल में घेराबंदी कर चार गोवंश तस्करों को दबोचा। इनके कब्जे से दो गो वंश को मुक्त कराया। तस्करों से दो तमंचे, सात जिंदा कारतूस, छुरी, कुल्हाड़ी व अन्य सामान सहित बुलैरो गाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े चारों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली की कि कुछ गो वंश तस्कर जंगल में गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीम गठित कर जंगल की ओर रवाना हुए। जहां मोहंड से आगे लाल के पास जंगल में कुछ लोग नजर आये टीम ने घेरा बंदी कर चार लोगों को दबोचा। इनके पास दो गो वंश भी मिला। पकड़े गए गो वंश तस्करों को के पास से दो तमंचे 12 बोर के देसी, पांच जिंदा कारतूस, दो छुरे, कुल्हाड़ी, रस्सी सहित अन्य सामान व बुलैरो गाड़ी भी बरामद हुई। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष पकड़े गए तस्करों के नाम बिलाल पुत्र शहीद निवासी बिहारीगढ़, जिसान उर्फ मिचर पुत्र रुस्तम निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार, आदाज पुत्र बाल्ला निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर, गुलम मुस्तफा पुत्र मोहम्मद आलम निवासी आशारोडी क्लैमनटाउन देहरादून बताया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेजा।