{"_id":"66fc776582a1fe090304bdf4","slug":"police-asked-for-video-and-photos-from-the-actress-investigation-is-ongoing-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-132834-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस ने अभिनेत्री से मांगे वीडियो और फोटो, चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस ने अभिनेत्री से मांगे वीडियो और फोटो, चल रही जांच
Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर बाल संवारने की वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री और उत्तराखंड के पूर्व विधायक खासे सुर्खियों में हैं। दोनों ही पुलिस लाइन पहुंचकर अपना पक्ष रख चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री से वीडियो और फोटो मांगे हैं। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अभिनेत्री ई-रिक्शा में बैठकर यह कह रही है कि लोग कहते हैं कि मैं विधायक की पत्नी हूं और उन्होंने लग्जरी गाड़ी दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विधायक द्वारा अभिनेत्री के बाल संवारने का भी वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अभिनेत्री उर्मिला के खिलाफ ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने अभिनेत्री पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने एसएसपी को तहरीर देकर पूर्व विधायक पर आरोप लगाए थे। सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी पुलिस लाइन पहुंचे थे। उन्होंने सीओ द्वितीय के यहां अपने बयान दर्ज कराए थे और आरोपों को निराधार बताया था।
अब इस मामले की तस्वीर साफ करने में जुटी है। एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच के लिए सीओ द्वितीय को नामित किया है, जो प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देंगे। सीओ द्वितीय ने पूर्व विधायक के बयान तो दर्ज कर लिए हैं। अब अभिनेत्री से सबूत के लिए वीडियो और फोटो मांगे हैं, ताकि समय पर जांच हो सके। इस मामले की जांच उत्तराखंड पुलिस भी कर रही है। उधर, सीओ द्वितीय मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभिनेत्री से वीडियो और फोटो देने के लिए कहा गया है। जांच के बाद ही कुछ कहां जा सकेगा।