{"_id":"614385678ebc3e3ec049bced","slug":"pm-to-inaugurate-iccc-on-26-september-saharanpur-news-mrt5564978158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री 26 सितंबर को करेंगे आईसीसीसी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री 26 सितंबर को करेंगे आईसीसीसी का उद्घाटन
विज्ञापन
निगम में नगर आयुक्त से वार्ता करते जापान की कंपनी के इंजीनियर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार किया गया आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का उद्घाटन ऑनलाइन तरीके से आगामी 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ऐसे में कार्यदायी संस्था आईसीसीसी को अंतिम रूप देने में लगी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एनईसी (निप्पोन इलेक्ट्रिक कंपनी) के प्रोजेक्ट इंजीनियर मासाहिरो यामागुची ने आईसीसीसी का निरीक्षण किया।
शहर में यातायात, सुरक्षा सहित अनेक कार्य आईसीसीसी से संचालित होंगे। आईसीसीसी को तैयार करने का कार्य करीब तीन साल से चल रहा है, जो अब अंतिम दौर में है। आईसीसीसी में कई महत्वपूर्ण कार्य जापान की कंपनी एनईसी (निप्पोन इलेक्ट्रिक कंपनी) के निर्देशन में चल रहे हैं। इनमें सिटी सर्विलांस सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एंड इमरजेंसी कॉल बॉक्स, ऑटोमेटिक ट्रैफिक वायलेशन डिटेक्शन, स्मार्ट सिटी मोबाइल एप्लीकेशन आदि शामिल हैं। ऐसे में एनईसी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बृहस्पतिवार को नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ आईसीसीसी का निरीक्षण किया। बाद में करीब एक घंटा चली बैठक में आईसीसीसी के संचालन को लेकर चर्चा भी हुई।
ऐसा है आईसीसीसी
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की बिल्डिंग कई माह पहले तैयार हो चुकी है। इसके प्रथम और द्वितीय तल पर ऑफिस बनाने के लिए केबिन बनाए गए हैं। कहां कौन सा केबिन होगा और किस तरह से शहर को कंट्रोल किया जाएगा, यह सब एनईसी की देखरेख में हुआ है।
विज्ञापन
आईसीसीसी तैयार हो चुका है, जिसका ऑनलाइन उद्घाटन 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आईसीसीसी में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही जापानी कंपनी एनईसी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बृहस्पतिवार को आईसीसीसी का निरीक्षण किया है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।

नगर निगम स्थित आईसीसीसी कार्यालय- फोटो : SAHARANPUR