फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ply truck full of vengeance, driver-operator injured

प्लाई से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल

Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ply truck full of vengeance, driver-operator injured
पुल से गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में कासिमपुरा गांव में बुलंदशहर जा रहा प्लाई से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। इसमें चालक और परिचालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सहारनपुर से प्लाई भरकर बुलंदशहर जा रहा एक ट्रक बुधवार की देर रात्रि कासिमपुरा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग से पूर्व एक पुलिया की दीवार को तोड़ते हुए गहरी खाई में पलट गया।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने ट्रक को खाई में पलटा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मद्द से ट्रक में फंसे चालक इनाम अली और परिचालक हसीब को बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिली। वहीं, देवबंद मगंलौर मार्ग पर बुधवार की ही रात्रि खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया।


जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घायल कुछ लोगों की मद्द से एक वाहन में सवार होकर मंगलौर की और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed