फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pledged to celebrate Diwali without pollution

प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का लिया संकल्प

Thu, 12 Nov 2020 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pledged to celebrate Diwali without pollution
अंबेहटा। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक गौरव मित्तल व प्रधानाचार्य आनंदपाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आनंदपाल ने बताया कि हिंदू संस्कृति में दीपावली पर्व महत्व रखता है। इसी दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम ने विदेशी एवं राक्षसी शक्तियों को पराजित करके राष्ट्र एवं समाज की रक्षा की थी। उन्होंने बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन सैनी, उपाध्यक्ष सुधीर मितल, उप प्रबंधक विश्व दीपक मितल, कोषाध्यक्ष सरदार कश्मीर सिंह, अश्वनी कुमार मितल, राजकुमार, वेद भूषण गुप्ता, आलोक मितल, रामपाल शर्मा, नरेंद्र धीमान, नित्यानंद शर्मा, सुरेंद्र, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed