{"_id":"62ffd11ed94e864946581188","slug":"players-sweat-to-be-part-of-ranji-team-saharanpur-news-mrt601632423","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर ट्रायल देते खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
रणजी टीम का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के लिए प्रदेश भर में सीनियर खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्त्रस्म में शुक्त्रस्वार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के क्त्रिस्केट मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनकर्ता के रूप में आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और वरिष्ठ प्रशिक्षक विक्रमजीत मलिक पहुंचे थे। अगले राउंड के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
चयन ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू हुआ, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी उससे पहले ही मैदान पर पहुंच गए थे। कुल 30 सीनियर खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। मुख्य चयनकर्ता के रूप में पहुंचे पूर्व रणजी एवं आईपीएल खिलाड़ी व वरिष्ठ प्रशिक्षक विक्त्रस्मजीत मलिक ने खिलाड़ियों की खेल तकनीक और शारीरिक क्षमता को परखा। उन्होंने बैटिंग के साथ ही गेंदबाजों पर विशेष नजर रखते हुए काम कराया। खिलाड़ियों को प्रदर्शन में सुधार के लिए टिप्स भी दिए। चयनित खिलाड़ियों को फोन के जरिए सूचना दी जाएगी। ट्रायल के दौरान राजीव गोयल उर्फ टप्पू, आमिर कुरैशी, सचिन सैनी, सैयद मशकूर, शोएब, विनय कुमार, रविश राठी, अर्जुन सिंह, अर्जुन चौहान, प्रिंस पटेल, भावना तोमर, राजशेखर मलिक, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे। सहारनपुर डिस्ट्रक्टि क्त्रिस्केट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि बीते वर्षों में सहारनपुर से कई खिलाड़ी रणजी के लिए चयन कराने में सफल रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी यहां से एक नहीं कई खिलाड़ी रणजी में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।