{"_id":"6377c9c61525bd4f7d2c137f","slug":"players-showed-their-strength-in-sports-competition-saharanpur-news-mrt6142270182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बैल्स स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खोखो प्रतियोगिता में ख?
- फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बेल्स स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विद्यालय प्रबंध निदेशक राणा कर्ण सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद खो-खो, कबड्डी, 50 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में डॉ. आंबेडकर स्कूल के वैकुंठ ने प्रथम, गीता स्टडी हॉल के जसमीत सिंह ने द्वितीय और मेरीडेल एकेडमी के प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में मिनीलैंड स्कूल से राधिका ने प्रथम, गीता स्टडी हॉल से गुंजन राणा ने द्वितीय और चाणक्य एकेडमी की छात्रा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
स्प्रिंग बेल्स स्कूल के छात्र हार्दिक ने चार मीटर लॉंग जंप कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. अंशुल सिंघल, डॉ. आरके सिंह, अमिता चौधरी, अनिता पुंडीर, ऋतु शर्मा, विकास पंवार आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बैल्स स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ते छात्र- फोटो : SAHARANPUR