{"_id":"66564876215ff44b98093659","slug":"players-showed-talent-in-chess-matches-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-124520-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शतरंज के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शतरंज के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाी
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार से नालंदा वर्ल्ड स्कूल में शुरू हुई। प्रदर्शन के आधार पर राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सात चक्र में होगी। प्रदर्शन के आधार पर चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन के मुकाबलों में गुलाब शाह ने हार्दिक राजोतिया, निशित सिंह ने रॉबिंसन डोलेन, कमर खान ने रमेश शर्मा, सुमित सिडाना ने राज कपूर, यसर और अब्दुल्लाह ने श्रेय भारती को हराया।
केसर नसीम ने शिवांश शर्मा को हराकर दो-दो प्वाइंट प्राप्त किए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे हरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. सुभाष चौधरी, जिला ओलंपिक संघ सचिव प्रो. संदीप गुप्ता, पार्षद अमित त्यागी, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार जैन, डॉ. क्षितिज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सचिव ललित कुमार, विवेक मैथ्यूस, विवेक शर्मा, नैंसी जायसवाल, पूजा तोमर, स्वाति सैनी, विपुल गर्ग, दलजीत सोढ़ी, तीरथ राम मौर्य आदि मौजूद रहे।ि