फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed strength in 'Khel Kumbh'

‘खेल कुंभ’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 02 Mar 2021 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Players showed strength in 'Khel Kumbh'
गंगोह के रामकृष्ण मेहता इण्टर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
‘खेल कुंभ’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

गंगोह। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज की चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘खेल कुंभ’ का शुभारंभ सरस्वती वंदना व ध्वजारोहण के साथ हुआ। राहुल व दृष्टि शर्मा ने ध्वजगान प्रस्तुत किया। कंयूटर प्रवक्ता मनोज शर्मा ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। कक्षा 12 कॉमर्स के छात्र मेहंदी हसन ने मार्च पास्ट कराया। अतिथियों ने मशाल प्रज्जवलित कर धावकों की रिले सीनियर वर्ग में 100 मीटर की रेस का उपाध्यक्ष प्रदीप तायल, प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार व उप प्रधानाचार्या सुमन मेहता ने फीता काटा। इस दौड़ के बालक वर्ग में मेहंदी हसन, जोनी, समीर राव, बालिका सीनियर वर्ग में सुमन, रिशु, साक्षी, जूनियर वर्ग में शिवानी, ईशा, सिमरन, सब जूनियर बालिका वर्ग में हर्षी, कणिका तथा वैष्णवी, बालक वर्ग में मोंटी, दीपांशु तथा शहजाद ने क्रमश पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

200 मीटर के सीनियर बालक वर्ग में मेहंदी, शहवार, वतन, बालिका वर्ग में सुमन, रिशु, साक्षी, जूनियर बालक वर्ग में हसन, शिवम, सुहैल, बालिका वर्ग में पलक, ईशा, शिवानी, बालक सब जूनियर वर्ग में मोंटी, शहजाद, समद क्रमश पहले तीन स्थानों पर रहे। 600 मीटर के सब जूनियर बालक वर्ग में मोंटी प्रथम, शहजाद द्वितीय तथा आवेश तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर के सीनियर बालक वर्ग में नोमान, अनित, शाहरूख, बालिका वर्ग में सुमन, रिशु, सोनाली, जूनियर बालक वर्ग में अनस, मोनू, गोल्डी, बालिका में पलक, ईशा, साक्षी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। गोला फेंक के बालकों के सीनियर वर्ग में मेहंदी प्रथम, जावेद द्वितीय तथा अकरम तृतीय स्थान पर रहे, बालिकाओं से शालिनी प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा सुमन तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में आदम प्रथम, शाहवेज द्वितीय तथा अनुज तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं से सिमरन प्रथम, अंतिम द्वितीय तथा आरती तृतीय रही। आयोजन खेल शिक्षक नैन कुमार और राहुल पांचाल के नेतृत्व में हुआ। प्रबंधक ईश्वर दयाल गोयल, उपाध्यक्ष प्रदीप तायल, उप प्रधानाचार्या ने उत्साह बढ़ाया। संचालन मोनिका शर्मा, सादिका और दृष्टि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed