फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed strength in district level Wushu competition

Saharanpur News: जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 28 Aug 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in district level Wushu competition
सहारनपुर। खेल दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से खेल गतिविधियां शुरू हो गईं। पहले दिन जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक और बालिका खिलाड़ियों ने पदक हासिल करने के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें 80 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 24 किलोग्राम भार में आरव पहले, वंश दूसरे और देव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 25 किलोग्राम में विराट ने पहला, कुनाल ने दूसरा और अमृत पांडेय ने तीसरा स्थान पाया। 28 किलोग्राम भार में अजीम पहले, आदित्य दूसरे और सौरग्या तीसरे स्थान पर रहे। 33 किलोग्राम भार में शशांक, अनमोल और हर्ष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 38 किलोग्राम भार में अक्षतपाल पहले, आरव दूसरे और आत्मिक तीसरे स्थान पर रहे। 42 किलोग्राम भार में मनोज ने पहला, आदित्य ने दूसरा और अनंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

52 किलोग्राम भार में निखिल कुमार पहले, राघव दूसरे और शौर्य प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। 56 किलोग्राम भार में आदितय ने पहला, अवि ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम भार में विनोद पहले, प्रशांत दूसरे और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 24 किलोग्राम भार में अराध्या ने पहला, आस्था ने दूसरा और लक्ष्मी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार में अवनी पहले, दीपशिखा दूसरे और नव्या तीसरे स्थान पर रही। 36 किलोग्राम भार में प्रियाल पहले, अनाया दूसरे और जयदीप तीसरे स्थान पर रही। 40 किलोग्राम भार में एंजिल ने पहला, रिया ने दूसरा और आकांक्षा ने तीसरा स्थान पाया। 45 किलोग्राम भार में अनोखी सैनी पहले, इशिका दूसरे और आत्मिका तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर सोनवीर, प्रवीन कुमार, रोहित, शौर्य, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अर्जुन सिंह, अंगद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed