फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed stamina in wushu competition

वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in wushu competition
स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

सहारनपुर। 20वीं जूनियर एवं यूथ वुशूु प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन और सहारनपुर वुशू एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शनिवार को खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।

दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ मनीष कक्कड़ और सोहेल अहमद के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 28 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले कराए गए। इनमें सहारनपुर, वाराणसी, आगरा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। निर्णायक मंडल में गोपाल सेठ, शकील गुर्जर, अमीर आलम सैफी, संजीव शुक्ला, जितेंद्र कुमार, राज विपिन जोशी, एसएन विद्यार्थी, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा, हरिओम रावत, करन, मनोज गुप्ता शामिल रहे। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सोहेल अहमद, प्रवेश रावत, डॉ. एके गुप्ता, चेतन गुर्जर, सोनवीर सिंह, रश्मि टैरेंस आदि मौजूद रही। संचालन आकाश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed