{"_id":"623f5bbf0e983f5e2d72ecd3","slug":"players-showed-stamina-in-district-level-sports-events-saharanpur-news-mrt5818739139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस और खो-खो प्रतियोगिताएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। पहले दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस और खोखो प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेता बनने के लिए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। .
सोफिया गर्ल्स ने जीती प्रतियोगिता
जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और लास्ट मूवमेंट क्लब के बीच हुआ। जिसमें सोफिया की टीम ने लास्ट मूवमेंट क्लब को 10-8 के अंतर से हराया। विजेता टीम में शीतल भटनागर, इतिका वर्मा, तान्या सैनी, हंसिनी अग्रवाल, अंशिका मालियान, गार्गी, तनिषा तोमर, शशि सूद, खुशी गुप्ता, भूमि राणा, चारू चौहान, मौली मित्तल शमिल रहीं। टीम मैनेजर नीतू सैनी रहीं।
टेबिल टेनिस में कीरत बने विजेता
जिला स्तरीय जूनियर बालक टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। प्रतियोगिता में कुल 28 बालकों और 24 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। पहले दिन केवल बालकों के मुुकाबले हुए। सिंगल मुकाबलों में कीरत सिंह ने पहला, ध्रुव ने दूसरा और ध्रुव आनंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। डबल्स मुकाबलों में कीरत सिंह और ध्रुव आनंद की जोड़ी ने पहला और ध्रुव व वेदांत की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन में हुए कड़े मुकाबले
जूनियर बालक और बालिकाओं की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 94 बालकों और 25 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। अंडर-13 बालकों में अर्जुन वीर सिंह ने पहला और उत्कर्ष चौहान ने दूसरा, अंडर-15 आयु वर्ग में उदय ने पहला और गौरव धीमान दूसरा, अंडर-17 आयु वर्ग में अभिषेक ने पहला और कुशल जोशी ने दूसरा तथा अंडर-19 आयु वर्ग में अंश हांडा ने पहला और सम्राट सैनी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-13 बालिकाओं में प्रगति पहले और हंसिनी अग्रवाल दूसरे, अंडर-15 वर्ग में अलीश पहले और ग्रेसी दूसरे, अंडर-17 वर्ग में कृतिका पहले और विशाखा दूसरे तथा अंडर-19 वर्ग में गार्गी धीमान पहले और निकिता दूसरे स्थान पर रही।
किक बॉक्सिंग में दिखाई पंच की ताकत
जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने किया। पहले दिन कई मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनुराग श्रीवास्तव, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, पंकज कुमार, सुमन सक्सेना, रविंद्र कुमार, पूजा, संतोष, रुखसार, रोहित, ऋषभ, आकाश, प्रकाश, अनुज, शिवम, संध्या, अरविंद, शावेज आदि मौजूद रहे।