फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players shine in judo, welcome on return

Saharanpur News: जूडो में चमके खिलाड़ी, लौटने पर हुआ स्वागत

Tue, 13 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Players shine in judo, welcome on return
नोएडा से सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो प्रतियोगिता में आशा मॉडर्न स्कूल के छात्र छात्राएं मेडल जीत कर ल? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सात से दस दिसंबर तक नोएडा में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन की जूडो प्रतियोगिता में आशा मॉडर्न स्कूल और पाइनवुड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही स्कूलों में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आशा मॉडर्न स्कूल में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते। अंडर-16 खिलाड़ियों में ट्रॉफी जीतने के साथ ही नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन कराने में सफल रहे। पदक विजेताओं में मुस्कान सैनी, प्रियांशी तोमर, कीर्ति चौहान, राधिका चौहान, यशवर्धन, हर्ष सैनी, अंशुल माथुर, कीर्ति, लक्षिता, हिमांशु शर्मा, माही शर्मा, अविशी, कशिश चौधरी, शिवम तोमर, आकाश कुमार, परिश कपिल शामिल हैं। मंगलवार को सभी पदक विजेताओं का स्कूल मैनेजर आशा जैन, प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच प्रदीप त्यागी, अमित कपिल, मनोज शर्मा, शिखा यादव आदि मौजूद रहे। उधर, पाइनवुड स्कूल के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक झटके। यहां के खिलाड़ियों ने एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते। मंगलवार को स्कूल निदेशक संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस मौके पर कोच सुुषमा सिंह, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, बृजेश, रोहित, गौरव, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed