फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players returned after winning medals in national competition

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी

Tue, 23 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players returned after winning medals in national competition
मेरठ में हुई उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 32वीं उत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च तक मेरठ में हुई। प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम के लिए हुआ है।

जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि मेरठ में हुई प्रतियोगिता की 400 मीटर हर्डल दौड़ में काजल ने स्वर्ण, ऊंची कूद में सीमा ने स्वर्ण तथा चक्का फेंक में अंकुश पुंडीर ने रजत पदक जीता। इससे पहले 15 से 19 मार्च तक पटियाला में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कार्तिक कुमार ने दस हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष /नगर विधायक संजय गर्ग, सुषमा बजाज, डॉ. एके गुप्ता, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वर पाल सिंह, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, संदीप पुंडीर, अविनाश कुमार, जूली पुंडीर, रुबिका नेगी, बाबूराम सैनी आदि ने पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed