{"_id":"60c4f4398ebc3e958715f1e0","slug":"plants-of-the-species-included-in-the-tender-purchased-without-tender-saharanpur-news-mrt5424538121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टेंडर के खरीद लिए टेंडर में शामिल प्रजाति के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टेंडर के खरीद लिए टेंडर में शामिल प्रजाति के पौधे
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के उद्यान विभाग पर टेंडर में शामिल प्रजाति के पौधे टेंडर होने से पहले ही खरीदने का आरोप लगा है। पार्षदों ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और महापौर से शिकायत की है।
शहर के वार्ड आठ से पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि शहर के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम पौधे खरीदेगा, जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। नौ जून को टेंडर खोले जाने थे। एक ही फर्म द्वारा टेंडर डाले जाने की वजह से टेंडर निरस्त हो गया। आरोप है कि टेंडर में जिन प्रजातियों को शामिल किया गया है, उद्यान विभाग ने वह पौधे बिना टेंडर के खरीदकर पहले ही रोपाई शुरू कर दी है। करीब चार हजार पौधे खरीद लिए गए हैं, जिनको चकराता रोड पर डिवाइडर के बीच में लगाया जा रहा है। अनिल ने पौधों की खरीदारी में धांधली होने की आशंका जताई है। वहीं, इस संबंध में पार्षद मोहर सिंह, प्रदीप उपाध्याय आदि को लेकर महापौर संजीव वालिया से मिले। महापौर ने इस संबंध में विभाग से जवाब देने को कहा है। उधर, पार्षद ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। इसके अलावा मंडलायुक्त को भी पत्र लिखा गया है।
---- वर्जन
नगर निगम ने जो पौधे लगाए हैं, वह विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम को दान में मिले थे। रही बात बिना टेंडर के पौधे खरीदने की तो, नगर निगम 20 हजार रुपये तक के पौधे बगैर कुटेशन खरीद सकता है और एक लाख रुपये से कम बगैर टेंडर के खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
-- मुकेश चौधरी, प्रभारी, उद्यान विभाग नगर निगम।