फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Physical verification of UP board examination centers

यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन

Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of UP board examination centers
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में बने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने इसके लिए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, सीलिंग एवं पैकिंग रूम, वायस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर, राउटर डिवाइस, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, लोहे की दो डबल लॉक अलमारियां, सुरक्षित चहारदीवारी, प्रवेश द्वार लोहे के, अग्निशमन यंत्र, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था होना जरूरी है। सभी केंद्रों पर यह व्यवस्था है या नहीं। इसका भौतिक सत्यापन किया जाना है। जहां व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। वहां परीक्षा से पहले व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ड्यूटी में लगे प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को नौ मार्च तक भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीएसए को बताई समस्याएं
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह से मिला। उन्होंने अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। मिलने वालों में अरविंद यादव, राजीव यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed