फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Phulwari Ashram will tell the story of the bravery of the freedom fighters.

Saharanpur News: आजादी के मतवालों की बहादुरी की कहानी कहेगा फुलवारी आश्रम

Sun, 26 Apr 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Phulwari Ashram will tell the story of the bravery of the freedom fighters.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए फुलवारी आश्रम में बनाया गया ओपन मंच।
सहारनपुर। आजादी के मतवालों की बहादुरी के किस्सों और कहानियों को बयां करने के लिए फुलवारी आश्रम लगभग तैयार है। उत्तर प्रदेश सरकार जनपद के जिन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करा रही है। उनमें यह पहला स्थल है, जिसका सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

फुलवारी आश्रम वही स्थल है, जहां शहीद ए आजम भगत सिंह ने फरारी काटी थी। 13 मई 1930 को महात्मा गांधी की गिरफ्तारी के बाद यहां भी आजादी के मतवालों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। इसी बीच शहीद ए आजम भगत सिंह दो बार सहारनपुर आए और फुलवारी आश्रम स्थित श्री कृष्ण मंदिर के ऊपर बनी गुफा में रहे थे। यहां उन्होंने गुप्त बैठकें भी की थीं पांवधोई नदी के किनारे बसा फुलवारी आश्रम आजादी के आंदोलन का गवाह रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फुलवारी आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। साथ ही सरकार ने इसके विकास के लिए करीब छह करोड़ रुपये की धनराशि जारी की थी। इसको विकसित करने का कार्य सीएंडडीएस द्वारा किया जा रहा है। सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आश्रम के विकास के लिए जिस तरह की तैयारी है। निश्चित ही यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed