{"_id":"620aa36f07e6cf1f4324bef8","slug":"photo-taken-at-selfie-point-model-polling-place-should-be-attractive-saharanpur-news-mrt576994139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई की खूब फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई की खूब फोटो
विज्ञापन
गुरुनानक ब्वाज इंटर कॉलेज में मतदाता सेल्फी प्वाइंट फोटो खींचवाते युवक रामचंद्रपुरी कॉलोनी नि?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने मतदाता सेल्फी प्वाइंट बनाए। इन जगहों पर वोट डालने के बाद युवक और युवतियों ने खूब फोटो खिंचवाई। इसी तरह महिलाओं और पुरुषों में भी उत्साह नजर आया। इसके अलावा मॉडल मतदेय स्थल आकर्षक रहे।
नगर विधानसभा क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज और नुमाइश कैंप के पंचायती भवन में बनाए मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने एक-दूसरे के फोटो खींचकर सोशल मीडिया अपलोड किए। इसी तरह बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव थापुल इस्लामनगर, बीआरसी कार्यालय, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय नगर पालिका परिषद, प्राथमिक विद्यालय सौराना, सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय गांव ऊनाली, प्राथमिक विद्यालय खुर्द, विधानसभा क्षेत्र देवबंद गोकुल चंद हरती देवी कन्या कॉलेज, इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय देवबंद रोड, नगर पंचायत भवन रामपुर मनिहारान और गंगोह में ब्लॉक कार्यालय व गांधी इंटर कॉलेज, किसान सेवक इंटर कॉलेज में मतदान केंद्रों पर मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर भी मतदाताओं ने खूब फोटो लिए। इसी तरह मॉडल मतदेय स्थल आकर्षक रहे, जिन्हें गुब्बारों और तिरंगों से भी सजाया गया। यहां पर भी लोगों ने ग्रुप में फोटो खींचकर लोकतंत्र के महापर्व की बधाई दी।
फोटो न खिंचने देने का आरोप
पटेलनगर निवासी पंकज बजाज ने अंबाला रोड स्थित गुरुनानक ब्वाज इंटर कॉलेज में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो न खींचने देने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर कहा कि मतदाताओं को सुरक्षा बलों ने फोटो नहीं खींचने दी। ऐसे में जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मतदान स्थल बनाए गए सेल्फी प्वाइंटर पर फोटो खिंचवाई पटेल नगर निवासी मनीषा नेगी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन