फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pesticides raided here, two licenses suspended

Saharanpur News: कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापे, दो के लाइसेंस निलंबित

Sat, 21 Sep 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Pesticides raided here, two licenses suspended
बड़गांव ​स्थित कीट नाशक विक्रेता की दुकान में जांच करती जिला कृ​षि रक्षा अ​धिकारी ​शिप्रा, स्रो
सहारनपुर। अधोमानक कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले भर में छापे मारे। इसमें अभिलेख पूरे नहीं मिलने पर दो कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए और जांच के लिए दस नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में उप कृषि निदेशक ने बेहट तहसील क्षेत्र, जिला कृषि अधिकारी ने नकुड़ एवं सदर तहसील और जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रामपुर मनिहारान एवं देवबंद तहसील के क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ छापेमारी की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने बताया कि अभिलेख पूरा नहीं होने पर नांरग सीड स्टोर एवं सब्जी बीज भंडार का कीटनाशी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच के लिए जिले से 10 संदिग्ध कीटनाशी रसायनों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए कीटनाशी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि किसी कीटनाशी रसायन का नमूना अधोमानक पाया गया तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दस कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठान निरीक्षण के समय बंद मिले, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कीटनाशक दवाओं की खरीद करते समय विक्रेता से बिल लेने का आह्वान किया। कीटनाशी विक्रेताओं को अपनी दुकान पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी का मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed