{"_id":"590b7d8e4f1c1b3d0a442549","slug":"performance-of-three-divorced-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िताओं के हक में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पीड़िताओं के हक में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में तीन तलाक पीड़िताओं के पुनर्वास और उनके बच्चों के बेहतर कल के लिए आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय मुस्लिम महिला संघ से जुड़ी महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
संगठन की अध्यक्ष फरहा फैज ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए उसने 27 मार्च को मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने अप्रैल महीने में पुन: मिलने को कहा था।
जब वह उनसे दोबारा आठ अप्रैल को मिली तो मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को इसके लिए नामित किया गया है। दस और 19 अप्रैल को रीता बहुगुणा जोशी से मिली।
विज्ञापन
19 को ही हुई बैठक में तलाक पीड़िताओं के पुनर्वास और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे की व्यवस्था रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से करने का प्रस्ताव पास हुआ था। मगर आज तक यह आदेश जिला मुख्यालयों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वादा पूरा करने की मांग की।