फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People start getting door-to-door ration in lockdown

लॉकडाउन में लोगों को घर-घर राशन पहुंचाना शुरू

Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
People start getting door-to-door ration in lockdown
लोगों को राशन वितरित करते पार्षद मंसूर बदर - फोटो : SAHARANPUR
लॉकडाउन में लोगों को घर-घर राशन पहुंचाना शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच मंडियों और बाजारों में भीड़ को कम करने और लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ वार्डों में दुकानों को निर्धारित कर जरूरत के सामानों की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इन दुकानों के लिए रिटेलर दुकानदार और घर-घर खाद्य सामग्री वितरित करने वाले कर्मचारी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकृत दुकानों की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
महानगर के वार्ड 15 में खाद्य सामग्री के लिए लाला सुरेश, सागर भारती, मोहित शर्मा, देवदत्त शर्मा, दुर्गादास यादव, योगेश यादव, राजीव गुप्ता, अनस सब्जी वाला, समरपाल, सुभाष सलूजा की दुकान निर्धारित की गई। साथ ही घर-घर खाद्य सामग्री पहुंचाने के नगर निगम से विकास शर्मा को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 19 में गुरविंद सिंह, रमेश प्रोविजन स्टोर, दया शंकर प्रोविजन स्टोर, प्रणामी शंकर प्रोविजन स्टोर, पारस प्रोविजन स्टोर, सेतिया प्रोविजन स्टोर, आहुजा प्रोविजन स्टोर, नरेश शर्मा, आहुजा प्रोविजन स्टोर द्वितीय, लक्की प्रोविजन स्टोर, विरेंद्र कालरा, सोनू प्रोविजन स्टोर को निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से कर संग्रहता सुनील गुप्ता को घर-घर सामान पहुंचाने के लिए नामित किया है। वार्ड 20 में संजीव कुमार, आशु अरोड़ा, इम्तियाज अली, संदीप खन्ना, विनय कुमार, आलमगिर अहमद, शीशपाल, मुजम्मिल, वाजिद, राजेश कुमार, विजय मलिक रिटेलर की दुकान निर्धारित की गई है। निगम के कर संग्रहकर्ता विनोद को घर-घर सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
वार्ड 25 से सुनील, सुनील कुमार, चंद्रभान गुप्ता, गौरव जैन, विक्की जैन, विनय मित्तल, अनूप शाकम्भरी, पंकज सैनी, आयुष पूजा, सुशील जय लक्ष्मी स्टोर की दुकान निर्धारित की गई है। कर संग्रहकर्ता नगर निगम रविंद्र को घर-घर सामान पहुंचाने के लिए नामित किया है।
वार्ड 29 में हरिओम, दर्शन कुमार, पूजा रानी, दीपक सलूजा, पंकज ठकराल, पंकज रहेजा, राजकुमार, गुरविंद्र, संदीप आहुजा, राजकुमार खुराना प्रोविजन स्टोर निर्धारित किया गया। कर संग्रहकर्ता शारदा प्रसाद को सामान भेजने के लिए नामित किया है। वार्ड 43 में फरीद अब्बा, फैजान अहमद, नय्यूर रहमान जुबैरी, मोहम्मद सरफराज, इफ्तखार अहमद, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद मारूफ, अबरार रिटेलर को नामित किया है। साथ ही कर संग्रहकर्ता सलीम को घर-घर सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

वार्ड 47 में अर्पित, शाहनवाज, विरेंद्र सिंह, अलमखान, रविंद्र कुमार, आनंद खुल्लर, सन्नी नारंग, सरफराज, राकेश जायसवाल, शरद कुमार, प्रेम कुमार, अरुण अग्रवाल की दुकान निर्धारित की गई है। कर संग्रहकर्ता जय कुमार को घर-घर सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed