फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of the state want change: Ashu Malik

प्रदेश की जनता चाहती है बदलाव: आशु मलिक

Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People of the state want change: Ashu Malik
अंबाला रोड़ स्थित सभागार में सपा सम्मेलन में शमिल होने जाते सपा के पूर्व एमएलसी आशु मलिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य आशु मलिक ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इसके चलते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रमों में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश के युवा रोजगार को तरस रहे हैं और किसान एवं मजदूर बेहाल हैं। इसके चलते ही प्रदेश की जनता दोबारा समाजवादी पार्टी की सरकार लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से लेकर सहारनपुर तक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जो प्रदेश में बदलाव के संकेत हैं। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य उमर अली खान, चौधरी अब्दुल वाहिद, लियाकत अली, जितेंद्र राणा, मांगेराम कश्यप, राहुल भारती, विनोद तेजियान, दिनेश गुर्जर, हरेंद्र ताऊ आदि ने भी विचार रखे। संचालन मोहम्मद यूनुस एवं इजहार बबलू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान में उस्मान मुखिया, नसीम अहमद, डॉक्टर खुर्शीद, साजिद मलिक, परवेज इब्राहिम, मोहसिन, महताब अली, रिहान मलिक, नूर आलम, इकराम प्रधान, राजिक प्रधान आदि मौजूद रहे।

अंबाला रोड़ स्थित सभागार में सपा सम्मेलन में सपा के पूर्व एमएलसी आशु मलिक का स्वागत करते सपा कार्

अंबाला रोड़ स्थित सभागार में सपा सम्मेलन में सपा के पूर्व एमएलसी आशु मलिक का स्वागत करते सपा कार्- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed