{"_id":"6a1ebe99b4c2f51eee09263d","slug":"people-created-an-uproar-at-the-power-station-after-the-electricity-supply-to-the-tube-wells-was-disrupted-saharanpur-news-c-28-1-bag1001-152740-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप होने पर बिजलीघर पर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप होने पर बिजलीघर पर हंगामा किया
विज्ञापन
नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप होने पर बिजलीघर पर हंगामा किया
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सांकलपुट्ठी, रतनपुरी और पिलाना गांवों के किसानों ने मंगलवार को डौला बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए किसानों ने जल्द ही फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस समस्या से 60 से अधिक नलकूपों की बिजली बाधित है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
बिजलीघर पर पहुंचे किसानों ने अपनी परेशानी बताई। किसान अंकुर त्यागी, प्रभात त्यागी और विनोद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांकलपुट्ठी फीडर से उनके तीनों गांवों के जंगल में नलकूपों को बिजली मिलती है। उन्होंने बताया कि फीडर के फ्यूज बार-बार उड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इस कारण 60 से अधिक नलकूपों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। किसानों ने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद फ्यूज ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उनकी फसलें सूख जाएंगी। इस दौरान किसान अशोक, आत्माराम शर्मा, कृष्णपाल, मोनू और लोकेंद्र सहित कई अन्य किसान मौजूद थे। अवर अभियंता केवी सिंह ने किसानों को शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि फ्यूज जल्द ही ठीक करा दिए जाएंगे।