{"_id":"61d5e3c222d35e3a1f01c61d","slug":"people-closed-the-doors-after-seeing-the-team-that-arrived-to-vaccinate-saharanpur-news-mrt5722318186","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगाने पहुंची टीम को देख लोगों ने बंद कर लिए दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगाने पहुंची टीम को देख लोगों ने बंद कर लिए दरवाजे
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण को बढ़ाने के लिए नगर निगम की टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों को टीका लगाने के लिए घरों पर जा रही मोबाइल टीमों को देखकर कई जगह पर लोग दरवाजे बंद कर रहे हैं। ऐसे में निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
टीकाकरण के मामले में जनपद प्रदेश में काफी पीछे चल रहा है। सप्ताह भर पहले सहारनपुर प्रदेश में 55वें स्थान पर था। ऐसे में टीकाकरण बढ़ाने पर प्रशासन पूरा जोर दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर निगम भी टीकाकरण बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और उनकी टीम तथा सभी सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पार्षदों का भी सहयोग इसमें लिया जा रहा है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं, लेकिन मुस्लिम आबादी में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लोग टीका लगवाने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम ने घर पर जाकर टीका लगाने के लिए चार मोबाइल टीमें बनाई हैं, लेकिन जैसे ही टीम मोहल्लों में जाती हैं तो लाग दरवाजे बंद कर टीमों को बाहर ही से लौटा रहे हैं। मंगलवार को वार्ड 44 के कई मोहल्लों में ऐसा हुआ, जिसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि कुछ जगह से ऐसी शिकायत आई है, लेकिन निगम संबंधित वार्ड के पार्षदों का सहयोग लेकर छूटे लोगों को टीका लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास यही है कि शत प्रतिशत लोग टीका लगवाएं।
6,597 किशोरों सहित 16,607 ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण को लेकर किशोरों में उत्साह नजर आ रहा है। टीकाकरण के लिए बुधवार को जनपद में 219 बूथ बनाए गए। पहली और दूसरी खुराक के लिए 68,500 लोग पंजीकृत थे, जिनमें 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर भी शामिल थे, लेकिन 68,500 लोगों के सापेेक्ष 16,607 लोग ही टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। अच्छी बात यह रही कि इनमें बड़ी संख्या 6,597 किशोरों की रही, जिनको ठंड और बारिश भी टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने से नहीं रोक सकी।