फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People becoming psychopathic, taking altruism from doctors

कोरोना काल में मनोरोगी बन रहे लोग, चिकित्सकों से ले रहे परापमर्श

Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
People becoming psychopathic, taking altruism from doctors
सहारनपुर। कोरोना काल में नकारात्मक सूचनाओं के कारण लोग मनोरोगी बन रहे हैं, खासकर ऐसे लोग, जिन्हें सामान्य रूप से बुखार या खांसी है। नतीजा यह है कि ऐसे मरीज न्यूरोलॉजिस्ट और मनोरोग चिकित्सकों से संपर्क कर रहे हैं। आईएमए के साथ मिलकर नगर निगम द्वारा चलाई जा रही टेली मेडिसिन सेवा में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

निगम की टेलीमेडिसिन सेवा के पैनल में करीब 55 वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हैं। इनमें कई चिकित्सक ऐसे हैं, जिनसे इलाज कराना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संभव नहीं था। इन चिकित्सकों के यहां भीड़ अधिक होने की वजह से मरीजों का कई-कई दिन में नंबर आता था। मगर टेलीमेडिसिन सेवा में कोई भी व्यक्ति फोन कॉल कर योग्य चिकित्सकों से इलाज पा रहा है। खास बात यह है कि चिकित्सकों के पास अनेक कॉल ऐसे आ रहे हैं, जिनमें मरीज की मनोस्थिति ठीक नहीं है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोग वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु मेहता व डॉ.विजयअग्रवाल तथा मनोरोग चिकित्सक डॉ. अमरजीत पोपली से संपर्क कर अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना, डॉ. अनिल भल्ला, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. उषा कुमारी, डॉ. अनुश्री पांडेय व डॉ. मीनल गोयल आदि महिलाओं की समस्याओं को दूर कर रही हैं। खास बात यह है कि केवल सहारनपुर ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़, मोहाली, अंबाला, यमुनानगर, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, लुधियाना आदि शहरों से भी फोन कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed