फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People are troubled due to lack of sewer line in Makhan Colony

Saharanpur News: मक्खन कॉलोनी में सीवर लाइन न होने से लोग परेशान

Tue, 10 Feb 2026 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to lack of sewer line in Makhan Colony
पड़ताल की फोटो- मक्खन कॉलेानी सीवर की लाइन का ना होना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। महानगर की मक्खन कॉलोनी में सीवर लाइन न होने के चलते लोग परेशान हैं। ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है। जलभराव के कारण समस्या पैदा हो जाती है।

कॉलोनी निवासी पंकज ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। समस्या को दस फरवरी के अंक में प्रकाशित करने के साथ ही टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इस दौरान निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन न होने के चलते परेशानी हो रही है। बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का डर रहता है। सीवर लाइन डाले जाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। गंदे पानी की निकासी न होने के चलते निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। नालियों की सफाई न होने के चलते पानी कई बार सड़क पर बहने लगता है।
विज्ञापन


बोले निवासी

- रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं है। इससे परेशानी होती है। नालियों में कई बार पानी भर जाता है। इससे परेशानी होती है।

- कंवरपाल आहलूवालिया ने बताया कि बरसात में अधिक परेशानी होती है। नालियां तो बनी है, लेकिन बरसात में जलभराव हो जाता है।

- नवल किशोर ने बताया कि कई बार इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

- पार्षद राजू ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन डलवाने का प्रयास जारी है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए नियमित सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed