{"_id":"5fdba0d28ebc3e3b9263e27c","slug":"people-are-busy-preparing-for-christmas-amidst-the-cold-saharanpur-news-mrt516108373","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के बीच क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के बीच क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग
विज्ञापन
मिशन कम्पाउंड में स्थित लाइटों से जगमगता सीएनआई चर्च
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल और कड़ाके की सर्दी के बीच ईसाई समाज ने क्रिसमस पर्व उत्साह के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज की ड्रेस एवं सजावट के सामान की दुकानें सज गई हैं।
25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। महानगर में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, रंग-बिरंगी लाइटें, क्रिसमस स्टार, स्टीकर, पाइन ट्री, स्टाकिंग गिफ्ट, बोल, झालरों की दुकानें सजनी लगी हैं। कोर्ट रोड के गिफ्ट आइटम कारोबारी मधुप अरोड़ा ने बताया कि क्रिसमस को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू की है, लेकिन कोरोना काल में स्कूल बंद होने की वजह से इस बार अभी रौनक कम है। क्योंकि, स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित थे, जो इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं हो पाएंगे। उम्मीद है कि 20 दिसंबर के बाद बाजार में रौनक बढ़ेगी।
नया बाजार में सजावट के सामान के कारोबारी नीरज गुप्ता ने बताया कि दुकानें सज गई हैं, लेकिन बाजार में अभी रौनक कम है, लेकिन क्रिसमस से दो दिन पूर्व बाजारों में चहल-पहल बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
सजावट के सामान के अलग-अलग दाम
सहारनपुर। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सांता क्लॉज की ड्रेस में मास्क को भी शामिल किया गया है। बाजार में 100 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक की सांता क्लॉज की ड्रेस है। इनके अलावा स्टार, बेल, बोल, रंग-बिरंगी लाइटों की कीमत 30 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। क्रिसमस ट्री 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है। लंबाई और सजावट की वजह से क्रिसमस ट्री के अलग दाम है।
गिरजाघरों में होंगे कार्यक्रम
सहारनपुर। क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में साफ-सफाई कराई जा रही है। मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च के पादरी नथानियल दास ने बताया कि क्रिसमस पर प्रशासन से अनुमति लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इनके अलावा बाजोरिया रोड स्थित चर्च कंपाउंड, गिल कॉलोनी, कोर्ट रोड स्थित चर्च में भी कार्यक्रम होंगे।

मिशन कम्पाउंड स्थित सजा सीएनआई चर्च- फोटो : SAHARANPUR

मिशन कम्पाउंड स्थित सीएनआई चर्च में रंग-बिरंगी लाइटों से सजा क्रिसमस ट्री- फोटो : SAHARANPUR