{"_id":"60256f0b8ebc3ee938321ff6","slug":"people-and-organizations-honored-to-participate-in-cleanliness-saharanpur-news-mrt524885536","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में सहभागी बने लोग और संस्थाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में सहभागी बने लोग और संस्थाएं सम्मानित
विज्ञापन
जनमंच में नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत ‘सिटीजन इंगेजमेंट’ कार्यक्रम में सम्मानि
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत बृहस्पतिवार को जनमंच प्रेक्षागृह में सिटीजन इंगेजमेंट यानी नागरिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता में सहायक स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्यमियों, व्यापारियों, सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं, मोहल्ला कमेटियों और निगम के अधिकारियों व महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, आईटीसी के शाखा प्रबंधक मनोज शुक्ल, इंडियन हर्ब्स के डीजीएम आशुतोष मिश्रा व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महापौर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में आए बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से शुरू हुए मिशन में आज प्रत्येक भारतीय शामिल है। क्योंकि इस मिशन ने स्वच्छता को लेकर लोगों में एक सोच पैदा की है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कोरोना काल में आईटीसी सहित अनेक संस्थाओं और प्रतिष्ठानों तथा महापौर संजीव वालिया के सहयोग की सराहना की। इस दौरान सहारनपुर को स्वच्छ बनाने के लिए महापौर और नगरायुक्त को आईटीसी की ओर से शॉल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आईटीसी ने महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को कपड़े से बने चार हजार एन-95 मास्क भेंट किए।
इनको किया गया सम्मानित
उद्योग क्षेत्र में मनोज शुक्ल, आशुतोष मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, दीक्षा सेतिया, नौरंग सिंह राणा, हरीश भटीजा, श्री साईं धाम मंदिर, मयंक पांडेय, रश्मि टेरेंस, शुभेंदु, पामिश, लिपिका, शैली कपूर, उमंग, फोर्स व स्पेस सोसायटी और उनके वालंटियर्स, अर्चित अग्रवाल व मृदा को प्रदूषण मुक्त कार्य करने के लिए विकास शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा पथ प्रकाश प्रभारी एसबी अग्रहरि, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, अमित तोमर, सफाई निरीक्षक अमरीश कुमार, आनंद कुमार, नत्थीलाल, मनोज कुमार, महेश चंद राणा, नीरज कर्णवाल, सुधाकर, प्रकाश, राजवीर, आशीष धौलाखंडी, नितिन कुमार, फैसल रजा, संतकुमार, दीपक वर्मा तथा मीडिया कंसल्टेंट डॉ. वीरेंद्र आजम, आईटी ऑफिसर मोहित तलवार, मो. इंतजार अहमद, हर्ष, चांद खान, विकास, फोटोग्राफर रामशरण को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पेंटिंग में शाहिद प्रथम
एक जनवरी से 30 जनवरी तक लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के लिए कराई गई प्रतियोगिता में करीब दो हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शाहिद हुसैन पहले और संजीव मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा मूवी प्रतियोगिता मयंक पांडेय तथा जिंगल प्रतियोगिता में करण चौहान पहले स्थान पर रहे।

जनमंच में नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत सिटीजन इंगेजमेंट कार्यक्रम में सम्मानित ?- फोटो : SAHARANPUR