फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Penalty charged for spreading dirt, cleaning operation in Ojpura

गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना, ओजपुरा में चलाया सफाई अभियान

Tue, 22 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Penalty charged for spreading dirt, cleaning operation in Ojpura
फुटपाथ पर पुराने दरवाजे रखकर अतिक्रमण करने वालों को लताड़ते हुए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना, ओजपुरा में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर को साफ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। पुल जोगियान से नवाबगंज तक सड़कों पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। उधर, वार्ड तीन के मोहल्ला ओजपुरा में विशेष सफाई अभियान भी चलाया।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को पुल जोगियान से नवाबगंज चौक तक अभियान चलाया गया। सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनालजैन और मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने दुकानदारों को कचरा बाहर नहीं फेंकने तथा डस्टबिन रखने की सलाह दी। ऐसे 15 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, जिन्होंने कचरा दुकानों के बाहर फेंका हुआ था। इसके अलावा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने बेहट रोड पर सड़क पर ईंट, रेत और बजरी फैलाकर अतिक्रमण करने वालेएक दुकानदार पर भी चार हजार रुपये का जुर्माना किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़कों पर दरवाजे रखकर बेचने वालों को फटकार लगाई। उधर, नगर निगम की टीम ने ओजपुरा में विशेष सफाई अभियान चलाया। सफाई के साथ ही नालियों से सिल्ट निकाली गई।

ओजपुरा में विशेष सफाई अभियान चलाते कर्मी

ओजपुरा में विशेष सफाई अभियान चलाते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed