फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Peace prevails, Friday prayers offered with brotherhood

अमन चैन कायम, भाईचारे के साथ अदा की जुमे की नमाज

Fri, 17 Jun 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Peace prevails, Friday prayers offered with brotherhood
नानौता में मस्जिद पर तैनात अधिकारी और पुलिस बल - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/चिलकाना/रामपुर मनिहारान/बड़गांव/गंगोह (सहारनपुर)। जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कसबों से लेकर गांव देहात तक अमन चैन कायम रहा। इसे लेकर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले भारी संख्या में पुलिस बल मस्जिदों के आसपास तैनात किया गया था। अफसर भी नमाज संपन्न होने तक सड़कों पर ही रहे।
विज्ञापन

बेहट में जुमे की नमाज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से शांति और भाईचारे के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद, बस स्टैंड स्थित मस्जिद, मनिहारान वाली मस्जिद, जाहिदिया मस्जिद, मदरसा कसरूलउलूम वाली मस्जिद, मस्जिद अबूबकर में जुमे की नमाज शांति और भाई चारे के साथ संपन्न हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय, नगर पंचायत के ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन, भाजपा नेता अनिल सिंघल, राकेश गाबा, मो. अहमद काजमी, पीरू मियां रहे।
विज्ञापन

चिलकाना में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर (न्यायिक) विपिन कुमार द्विवेदी, ईओ जितेंद्र राणा, पशु चिकित्सा अधिकारी आलोक सहरावत पुलिस टीमों के साथ मस्जिदों के बाहर तैनात रहे। रामपुर मनिहारान में एसडीएम संगीता राघव, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ नगर में पैदल गश्त कर आपसी सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया। बड़गांव के मजरे ओलिया, सहजी, कुतुबा माजरा, अंबेहटा मोहन, सिरसली, नूनाबड़ी आदि की मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह नगर की अशरफ उल उलूम मस्जिद, नूरी मस्जिद, मेटाडोर स्थित स्थित मस्जिद, मरकज अफगान मस्जिद कुरैशीयान की मस्जिद, बाहर वाली मस्जिद समेत लखनौती, कुंडा कला, खानपुर आदि मस्जिदों में नमाज के बाद नमाजी शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गए। इससे शासन ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम नकुड राकेश कुमार एवं एडीएम एफ रजनीश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नागल, नानौता, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, तीतरों, मिर्जापुर, अंबेहटा में पुलिस की सख्त निगरानी में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

बड़गांव के नूनाबड़ी में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल

बड़गांव के नूनाबड़ी में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में पुलिस फोर्स के साथ गश्त करती एसडीएम संगीता राघव

रामपुर मनिहारान में पुलिस फोर्स के साथ गश्त करती एसडीएम संगीता राघव- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस

चिलकाना में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के शिव चौक पर हालात का जायजा लेते एडीएम एफ और एसडीएम

गंगोह के शिव चौक पर हालात का जायजा लेते एडीएम एफ और एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed