फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PCSJ Result 2022: Deepika became a civil judge after 17 years of marriage

PCSJ Result 2022: शादी के17 साल बाद सिविल जज बनी दीपिका, दूसरी बार में मिली सफलता

Sun, 03 Sep 2023 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

सहारनपुर में पूर्व विधायक मामचंद लांबा की पुत्रवधू दीपिका रानी ने शादी के 17 साल बाद पीसीएस-जे क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम  बुधवार को जारी हुआ।

विज्ञापन
PCSJ Result 2022: Deepika became a civil judge after 17 years of marriage
परिवार के साथ दीपिका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। सहारनपुर में पूर्व विधायक मामचंद लांबा की पुत्रवधू दीपिका रानी ने शादी के 17 साल बाद पीसीएस-जे क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


17 साल में दीपिका ने सास ससुर पति और 11 वर्षीय बेटे समेत पूरे परिवार को संभालते हुए तैयारी की और दूसरी अटेम्प्ट में सफलता हासिल करते हुए सिविल जज बनीं।
विज्ञापन


दीपिका ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद ही एलएलबी की पढ़ाई यहां जेवी जैन कॉलेज से की। दीपिका के पिता कमल सिंह सहारनपुर में अपर जिला जज रह चुके हैं । उनकी बड़ी बहन अनुपमा सिंह और बहनोई आशीष दोनों ही कासगंज में जज हैं। ऐसे में उन्हें जज बनने की प्रेरणा पिता और परिवार से मिली। बहुत ही सफलता को लेकर पूरा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PCSJ Result 2022: Deepika became a civil judge after 17 years of marriage
PCSJ result - फोटो : Amar ujala

जज बनी सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 में सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह ने भी 19वीं रैंक प्राप्त करते हुए सफलता हासिल की है।

निवेदिता के पिता प्रो. जेपी सिंह गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में कार्यरत हैं, जो परिवार सहित दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि निवेदिता ने दसवीं और 12वीं की पढ़ाई रेनबो स्कूल से क्रमश: 2012 और 2014 में की। बीए एलएलबी की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से 2019 में की।

एलएलएम की परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बैंगलुरू से 2020 में पास की। निवेदिता वर्तमान में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में लीगल रीसर्चर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता से परिजन बेहद खुश हैं।

उनका यह भी कहना है कि बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं। यदि उनको बराबर मौका दिया जाए तो वह भी वो सबकुछ कर सकती हैं, जिसकी उम्मीद लोग बेटों से करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed