फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pay or be ready for prison

भुगतान करो या जेल के लिए तैयार रहो

Wed, 22 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pay or be ready for prison
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर कडे़ तेवर अपनाते हुए जिलाधिकारी मोहम्मद ने मंगलवार को चीनी मिलों के प्रबंधकों के पेंच कसे। उन्होंने जिले की सबसे अधिक बकाएदार बजाज शुगर मिल प्रबंधन को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में कम से कम 20 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


जबकि शेरमऊ चीनी मिल की चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि की टेगिंग 85 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की गई। इसके अलावा अवशेष शीरे को भी अटैच कर दिया गया। 

नई सरकार के गठन के बाद उसकी प्राथमिकताओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित चीनी मिल प्रबंधकों, किसान संगठन के प्रतिनिधियों और गन्ना विभाग की बैठक में जिलाधिकारी मोहम्मद शफकत कमाल ने सख्त रवैया अपनाते हुए मिलों को जल्द ही बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  मिल प्रबंधक या तो बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान करें नहीं तो उन्हें जेल जाने से कोई भी नहीं रोक पाएगा। उन्होंने बजाज शुगर मिल से कहा कि वह एक सप्ताह में कम से कम 20 करोड़ रुपये का भुगतान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शेरमऊ चीनी मिल की चीनी बिक्री से प्राप्त होने वाली धनराशि की टेगिंग 85 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने के साथ ही अवशेष शीरा भी अटैच कर दिया।

उसके द्वारा बैंकों को बंधक कर धनराशि प्राप्त करने की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने बजाज शुगर मिल के जीएम के नहीं आने पर नाराजगी व्यक्त की। पीके अवस्थी, अनिल कुमार त्यागी, एके सर्राफ, विनोद कुमार, सत्येंद्र सहरावत, चौधरी विनय कुमार, चौधरी चरण सिंह, अशोक कुमार, अरुण राणा, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed