{"_id":"681fa3d544c803123409b50d","slug":"pawanrka-block-pramukhs-brother-died-in-a-road-accident-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-149149-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में पुवांरका ब्लॉक प्रमुख के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में पुवांरका ब्लॉक प्रमुख के भाई की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुवांरका ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मुखिया के छोटे भाई शहजाद (39 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शहजाद शुक्रवार देर रात देहरादून से लौट रहे थे, तभी जनकपुरी थाना क्षेत्र में रिमाउंट डिपो के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
अंबाला रोड स्थित गांव भाऊपुर निवासी शहजाद होटल व्यवसाय से जुड़े हुए थे। वह देहरादून से लौटते समय रास्ते में दूधली में अपने भांजे को घर छोड़कर रिमाउंट डिपो गेट के पास पहुंचे। यहां उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कार में फंसे शहजाद को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम शव को घर ले गए। उधर, ब्लॉक प्रमुख के आवास पर सामाजिक और जनप्रतिनिधि पहुंचे। इनमें पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, एमएलसी शाहनवाज खान, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, कांग्रेस के पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री शायान मसूद सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।