फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patrolling increased on railway tracks, monitoring of nearby residents

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर बढ़ी गश्त, आसपास रहने वालों की निगरानी

Sat, 14 Sep 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Patrolling increased on railway tracks, monitoring of nearby residents
सहारनपुर। अनवरगंज-कासगंज रूट पर कालिंदी एक्सप्रेस को सिलिंडर रखकर पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। इसके बाद से रेलवे विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ाने के साथ ही आसपास अस्थायी रूप से रहने वालों निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस की साजिश भले ही नाकाम हो गई, लेकिन इस घटना ने रेल प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। रेलवे ट्रैक पर मिल रहीं खतरे वाली वस्तुओं और दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम पहुंचे। साथ में आरपीएफ भी रही। रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से कहा गया कि वह अनावश्यक रेलवे ट्रैक को पास जाकर न बैठे और न ही बच्चों को बैठने दें। रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ जाना है तो पुल से होकर जाएं। पत्थर न फेंके। इसके अलावा ऐसा कोई काम न करें, जिससे जीआरपी-आरपीएफ को कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने बताया कि दिन और रात में गश्त बढ़ाई गई है। ट्रेनों में चलने वाले सिपाही भी दूसरे ट्रैकों पर नजर रख रहे। किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed