{"_id":"5e876c538ebc3e774a6bae86","slug":"patients-will-be-isolate-in-the-train-if-needed-saharanpur-news-mrt476381393","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ने पर ट्रेन में आइसोलेट हो सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ने पर ट्रेन में आइसोलेट हो सकेंगे मरीज
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के बाद यहां भी जरूरत पड़ने पर मरीजों को आइसोलेट कराया जा सकेगा। चंडीगढ़ और अंबाला के बाद स्थानीय स्टेशन पर भी 27 कोचों वाली ट्रेन को रिजर्व में मंगाया गया है। फिलहाल मरीजों के आने तक ट्रेन को लॉक रखा गया है। संदिग्ध या संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर इसका प्रयोग किया जा सकेगा।
सामान ढुलाई वाले वाहनों का हो निर्बाध परिवहन
सहारनपुर। जरूरत के सामान ढुलाई करने वाले वाहनों का निर्बाध परिवहन करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने एक बार फिर से दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसे वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। कुछ जगहों पर ऐसे वाहनों के परिवहन में बाधाएं पहुंचने की शिकायतों के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं।