{"_id":"58e7e60a4f1c1b41485b757c","slug":"passing-out-pared-mein-230-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेड में 230 रिक्रूट आरक्षी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेड में 230 रिक्रूट आरक्षी पास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आरक्षी नागरिक पुलिस दीक्षांत परेड की सलामी लेते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें 230 रिक्रूट आरक्षी पास हो गए जबकि 15 आरक्षी फेल हो गए। पासिंग आउट की सलामी डीआईजी जेके शाही ने ली। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया।
सहारनपुर पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए शुक्रवार को पासिंग आउट परेड हुई। इसमें 245 आरक्षियों ने परेड का प्रदर्शन किया। आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान आंतरिक एवं बाहृय परीक्षा में प्रथम रहे आरक्षियों को तथा पूरे बैच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक जेके शाही द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को उनके दायित्यों के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस विभाग में आए नवागंतुक आरक्षियों को वर्तमान समय में पुलिस द्वारा तकनीकी ज्ञान, अपने कार्य में दक्षता एवं उच्च कोटि का आचरण बनाए रखने के लिए कहा। कार्यक्रम में एयर फोर्स स्टेशन सरसावा के अधिकारी एयर कमोडोर, रिमांड डिपो के कमांडिंग अफसर, जिलाधिकारी के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासन के तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर रिक्रूट आरक्षियों के परिजन भी मौजूद रहे।