{"_id":"62e57545a92cac651d2ac461","slug":"passengers-will-get-relief-due-to-lift-on-platform-four-saharanpur-news-mrt59914151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म चार पर लिफ्ट लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म चार पर लिफ्ट लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर यात्रियों को लिफ्ट की सौगात मिल सकती है। लिफ्ट के लगने से दिव्यांग यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। हाल में ही एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिफ्ट लगाने के संकेत दिए थे।
ए श्रेणी के सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय का स्टेशन बनाया जाना है। यह घोषणा गत 14 व 15 जुलाई को दौरे पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की थी। जिसके चलते रेल अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले 27 जुलाई को अंबाला डिवीजन से एडीआरएम रवि कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाने के संकेत दिए थे। तब से लिफ्ट लगाने की तैयारियां जोर पकड़ रही है। इस लिफ्ट को प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर बनी लिफ्ट से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को पुल से प्लेटफार्म पर जाना न पड़े। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) शमशेर जफर का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट लगने से सबसे अधिक दिव्यांग यात्रियों को राहत मिलेगी।
अभी दो लिफ्ट संचालित
रेलवे स्टेशन पर अभी दो लिफ्ट संचालित हैं। इनमें एक प्लेटफार्म नंबर पांच व छह और दूसरी सेकेंड एंट्री गेट पर लगी है। सेकेंड एंट्री गेट पर लिफ्ट के साथ एस्केलेटर भी बना हुआ है।