सहारनपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कम ही संख्या में यात्री दिखाई दिए। यात्री बसों और ट्रेेेनों का इंतजार करते रहे, लेकिन जो लोग बाहर से लौटे, उन्हें घर जाने को भी सवारी नहीं मिल सकी।
रविवार को रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौक स्थित रोडवेज बस स्टैंड और अंबाला रोड स्थित गंगोह बस अड्डा खाली पड़ा रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर 10 से 15 यात्री बैठे हुए थे। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर कु छ यात्री दिखाई दिए। बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के मीनापुर निवासी रूपेश कुमार रोडवेज बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। वह सुबह के समय बिहार से लौटे थे और नेहरू मार्केट में अपने रिश्तेदार के घर जाना था, लेकिन उन्हें कोई सवारी नहीं मिली। बिहार निवासी रजिया कटियार रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह हरियाणा के यमुनानगर जाने के लिए बस का इंतजार करती रही। जनपद शामली निवासी मो. मोहित अख्तर को शामली जाना था। वह पहले रेलवे स्टेशन पर गए, लेकिन कोई ट्रेन नहीं मिली। फिर रोडवेज बस स्टैंड पर बैठकर बस का इंतजार करते रहे। साहिबान निवासी अखिलेश कुमार भी शामली जाने के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर ट्रेन व बस के इंतजार में बैठे रहे। इसी तरह यात्री अपने घरों को लौटने को भी परेशान रहे। बस अड्डों और स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।

सहारनपुर के पेपर मिल रोड़ जहां बंद बाजार वाहन रोड़ बंद ट्रेन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जनता कर्फ्यू के चलते बंद रहे रेलवे रोड के होटल व दुकाने- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में बंद दुकाने और सुनसान पड़ा करनाल मार्ग- फोटो : SAHARANPUR