{"_id":"636547f7205a9252bc0f9f50","slug":"passengers-troubles-increased-due-to-delay-in-trains-saharanpur-news-mrt6122121135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे में आते ट्रेन
- फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को सहरसा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से सहारनपुर पहुंचीं।
धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। सुबह में हल्का कोहरा छाने लगा है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाता है। शुक्रवार को सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस सात घंटे 20 मिनट, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग 30 मिनट, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटे 12 मिनट, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे 19 मिनट की देरी से चलकर सहारनपुर आई। इन ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ब्लॉक के कारण रद्द रहीं ट्रेनें
सहारनपुर-शामली-दिल्ली रेल लाइन पर टपरी-सहारनपुर के बीच पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 2:25 बजे तक लाइन पर काम हुआ। इसके चलते दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस शामली-सहारनपुर और सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस सहारनपुर-शामली के बीच रद्द रहीं। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी नहीं चली।