फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passenger Revenue Crosses 100 Crore Mark for the First Time Record Earnings from Ticket Checking

Saharanpur News: यात्री राजस्व पहली बार 100 करोड़ के पार, टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड कमाई

Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Passenger Revenue Crosses 100 Crore Mark for the First Time Record Earnings from Ticket Checking
सहारनपुर। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने अप्रैल 2026 में यात्री आय के मामले में रिकॉर्ड कमाई की है। मंडल ने एक ही महीने में अब तक का सर्वाधिक 101.88 करोड़ यात्री राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष अप्रैल 2025 की तुलना में 19.03 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगी है। वहीं रेल वन एप और डिजिटल भुगतान प्रणाली के बढ़ते उपयोग ने भी राजस्व में भूमिका निभाई है। अप्रैल 2026 में टिकट जांच से 6.15 करोड़ की आय हुई, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 4.60 करोड़ था। इस प्रकार टिकट जांच आय में 33.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सभी ईएफटी मामलों को मिलाकर अप्रैल में 6.36 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी क्रम में नौ मई 2026 को चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में करीब 4.85 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed