फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parents and teachers should inculcate values in children

बच्चों में संस्कार पैदा करें अभिभावक और अध्यापक

Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Parents and teachers should inculcate values in children
बेहट के शेम गार्डेनिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चें। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। शेम गार्डेनिया इंटर नेशनल स्कूल में अंतराग्नि वार्षिकोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन अशोक अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विकास अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा स्कूल के अलावा अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है, कि वह अपने बच्चों में संस्कार पैदा करें और अध्यापक भी बच्चों को संस्कारवान शिक्षा प्रदान करें, ताकि वह एक अच्छे नागरिक बनकर देश एवं समाज की तरक्की में अपना योगदान दे सकें। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन

वंदना के बाद सभी आगंतुक अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। लघु नाटिका के माध्यम से सर्व धर्म, समभाव और आपसी भाईचारे का संदेश समाज में प्रसारित करने का भी बच्चों ने अच्छा प्रयास किया। इसके साथ ही भारतीय लोक संस्कृति एवं सभ्यता का प्रचार एवं प्रसार करते हुए नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के दौरान बच्चों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों जिनमें गिटार, तबला, कांगो, हारमोनियम, सिंथेसाइजर आदि बजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई अद्भुत प्रतिभाओं की अतिथियों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गणेश वंदना, नाटक एवं राजस्थानी लोकनृत्य रहे। इसमें मिथलेश अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, सैमफोर्ड स्कूल की प्रधानाचार्य नीरजा सिंह, शेम गार्डेनिया स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार रहे।

बेहट के शेम गार्डेनिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चें।

बेहट के शेम गार्डेनिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चें।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed