फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Papa give me the horse will go to Delhi on it

पापा मुझे मंगा दो घोड़ा उस पर दिल्ली जाऊंगा

Thu, 29 Sep 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Papa give me the horse will go to Delhi on it
सुलतानपुर में काव्य पाठ करती छात्रा अस्मा कुरैशी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, चिलकाना। हिंदी पखवाड़े के समापन पर कविता, भाषण तथा सुलेख प्रतियोगिता के साथ साथ काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाषण में मिस्बा और काव्य में आस्मा प्रथम आई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज में काव्य गोष्ठी का शुभारंभ बाल कवि नरेंद्र मस्ताना ने मां शारदे की वंदना के साथ किया। उन्होंने बाल कविता सुनाई - पापा मुझे मंगा दो घोड़ा, उस पर दिल्ली जाऊंगा। खूब हवा में बात करूंगा, खूब सवारी खाऊंगा। इसके बाद हास्य कवि शिवराज राजू ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लिखी अपनी कविता में कहा कि एक दिन अपने खेत का मैंने किया मिलान, खड़ा खेत में बाजरा लिखे हुए थे धान। प्रसिद्ध गीतकार तथा कवि डा. विजेंद्रपाल शर्मा ने कहा कि हिंदी विश्व की सबसे समृद्ध भाषा है। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने अपने गीत में कहा कि जिस घर में होता सदा मां बाबा का मान, उस घर सदा विराजते सुख, समृद्धि, सम्मान। युवा कवि राजीव उपाध्याय यायावर ने खाट तथा बगड़ पर अपनी कविता सुनाकर गांव की यादों को ताजा कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक सवित कुमार, छात्रा आस्मा, वर्षा, मधु तथा शशिकांत ने भी अपनी कविताओं से बच्चों को भावविभोर किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में मिस्बा, शशिकांत तथा सूबीनाज को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा तथा कविता प्रतियोगिता में आस्मा कुरैशी, वर्षा तथा मधु को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed