{"_id":"60df550d8ebc3ec1f80a8d1f","slug":"panchayat-building-will-be-developed-as-village-secretariat-saharanpur-news-mrt545570637","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित होंगे पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित होंगे पंचायत भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद की 884 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों के ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर हाईटेक कार्यालय बनेंगे। जिसमें सचिव सहित तमाम विभाग के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। पहले चरण में 298 ग्राम पंचायत भवनों को चिंहित किया गया है।
जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में 20 लाख की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण के लिए विकास भवन का रुख करना पड़ता है, लेकिन अब शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत में ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा। इसी उद्देश्य से पहले चरण में 298 ग्राम पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय बनाया जाएगा, जो अत्याधुनिक होंगे।
इनकी रहेगी तैनाती
- ग्राम सचिवालयों में ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय लेखपाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्वच्छता गृही आदि की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
नव निर्माण भी होगा
- जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन जर्जर हालत में हैं या फिर जिन जगहों पर पंचायत भवन नहीं है, वहां पर जगह चिंहित करके नए ग्राम पंचायत भवन बनाए जाएंगे। पहले चरण में 298 ग्राम पंचायत भवनों का कार्य लगभग अंतिम चरण में है।
ग्राम पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का वहीं पर निराकरण आसानी से हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन के निर्देशानुसार कार्य शुरू करा दिया गया है।
- प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।