{"_id":"687a95f99b51bac4eb0cfbf4","slug":"panchak-is-over-the-number-of-shiva-devotees-is-increasing-on-the-kanwar-route-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-154317-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पंचक खत्म, कांवड़ रूट पर बढ़ने लगी शिवभक्तों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पंचक खत्म, कांवड़ रूट पर बढ़ने लगी शिवभक्तों की संख्या
Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचक खत्म होने के बाद से कांवड़ रूट पर शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा है। भक्तगण गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कोई अपनी मां को कांवड़ में बैठाकर शिवालय की ओर बढ़ रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ यात्रा पर निकला है।
कांवड़ रूट पर आस्था के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक भक्त है करनाल के बलवान और उनकी पत्नी अंजली। वह अपनी माता को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनकी माता की उम्र 70 वर्ष है। उम्र के चलते वह इतनी लंबी दूरी पैदल तय नहीं कर सकती। ऐसे में बेटा और बहू ने माता की इच्छा पूरी करने की ठानी। उन्होंने सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लिया था, जिसके बाद वह करनाल के लिए निकल पड़े हैं। बेटा और बहू की भक्ति को हर कोई नमन कर रहा है। महानगर में कांवड़ यात्रा का रंग चढ़ने लगा है। चौराहों पर भी शिव भक्ति के गीत गुंजायमान हो रहे हैं तो रूट पर बोल बम जय बम के जयकारे लग रहे हैं। हर कोई शिव भक्ति में डूबा है। 23 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।