फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pallu on the head, baby in the lap and dreams in the eyes

आधी आबादी ने दिखाया नामांकन में दमखम

Sat, 03 Apr 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pallu on the head, baby in the lap and dreams in the eyes
मायापुर रुपपुर की ललतेश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नामांकन के पहले दिन शनिवार को विकास खंड कार्यालयों पर महिला प्रत्याशियों ने जमकर उत्साह दिखाया। वे छोटे बच्चों को गोद में तथा हाथ में नामांकन पत्र लिए कतारों में शिद्दत से खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान खंड विकास कार्यालय पर प्रधान पद पर पर्चा जमा करने पहुंची गांव मदनुकी निवासी मोनिका बच्चे को गोद में लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। वह बोलीं, यदि जनादेश मिला तो वे गांव को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम करेंगी। गांव सिरसली कलां से ग्राम प्रधान पद की दावेदार सादिया दो साल के बेटे को गोद में लिए नामांकन करने पहुंचीं। कक्षा आठ तक पढ़ी सादिया का कहना था कि वे बेटे की परवरिश के साथ प्रधानी भी आसानी से कर लेंगी।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची मायापुर रूपपुर निवासी ललतेश पत्नी सुरेंद्र सिंह का कहना था कि वे बच्चों के साथ ही गांव की जिम्मेदारी बखूबी समझती हैं। रतनपुर कल्याणपुर की अनारक्षित सीट पर प्रधान पद पर पर्चा भरने पहुंची अरुणा पत्नी कुलदीप इंटरमीडिएट पास हैं। उनका कहना है कि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए चुनाव मैदान उतरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण का ब्योरा
जिले में इस बार ग्राम प्रधान पद पर महिलाओं के लिए 147, ओबीसी महिला के लिए 83, अनुसूचित महिला के लिए 68, क्षेत्र पंचायत सदस्य में महिला के लिए 189, ओबीसी महिला 110, अनुसूचित महिला 107 और जिला पंचायत सदस्य की सात सीट महिला, पांच-पांच सीट ओबीसी और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

रतनपुर की अरुणा

रतनपुर की अरुणा- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में तीन छोटे बच्चों के साथ नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी

सरसावा में तीन छोटे बच्चों के साथ नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम में पति से नामांकन पत्र भरवाती महिला और पास बैठा बच्चा

साढौली कदीम में पति से नामांकन पत्र भरवाती महिला और पास बैठा बच्चा- फोटो : SAHARANPUR

सादिया

सादिया- फोटो : SAHARANPUR

मोनिका

मोनिका- फोटो : SAHARANPUR

ग्राम चौरा निवासी नीलम

ग्राम चौरा निवासी नीलम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed