फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pakistan's effigy lit up

पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया

Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy lit up
घंटाघर पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते विहिप के कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में बुधवार को पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार पाक पर दबाव बनाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक विरोधी और यहां देश में उसकी आतंकी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के केंद्रीय आह्वान पर घंटाघर चौक पर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाक में सिख युवक की हत्या और अल्पसंख्यक युवतियों के धर्मांतरण की घटनाओं पर भी रोष जताया। प्रदर्शन करने वालों में विहिप के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़, महानगर मंत्री सचिन मित्तल, शिवम वर्मा, आरसी शर्मा, अर्जुन सिंह, कपिल, सागर भारद्वाज, मानव गुप्ता, हरीश कौशिक, कार्तिक, मुकुल, किशोर शर्मा, आदित्य, राकेश कपिल, मधुर गर्ग, ललित शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, अमित, आशु अरोड़ा, आवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed