फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pahupur Firing Incident: Condition of 10th-Grade Student Ankush Deteriorates at District Hospital

पाहुपुर फायरिंग प्रकरण : जिला अस्पताल में बिगड़ी दसवीं के छात्र अंकुश की हालत

Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pahupur Firing Incident: Condition of 10th-Grade Student Ankush Deteriorates at District Hospital
देवबंद। खेड़ामुगल क्षेत्र के पाहुपुर गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में छर्रे लगने से घायल दसवीं कक्षा के छात्र अंकुश की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे पिलखनी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि 25 अप्रैल को पाहुपुर गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक गुट की ओर से फायरिंग की गई। इसमें दसवीं कक्षा के छात्र बचीटी गांव निवासी वेदांश त्यागी और अंकुश छर्रे लगने से घायल हो गए थे, जिन्हें नागल सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सोमवार को छात्र अंकुश की अचानक हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे चिकित्सकों ने उसे पिलखनी के लिए रेफर कर दिया। अंकुश की हालत बिगड़ने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रही है, जिसे परिजन और चिकित्सक मुश्किल से संभालते दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व गोली चलाने वाले चार किशोरों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed